नगर कांग्रेस कमेटी ने शराब भट्टी के विरोध में भाजपा सरकार खिलाफ नारे बाजी कर, आबकारी मंत्री किया पुतला दहन

अमलेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में अटल व्यावसायिक परिषद थाना के सामने नगर कांग्रेस कमेटी अमलेश्वर के अध्यक्ष उमेश साहू एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में एकत्रित होकर प्रस्तावित शराब भट्टी वार्ड क्रमांक 05 खुड़मुड़ा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खोली जा रही है के विरोध में नारेबाजी एवं छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ नारे लगाए एवं आबकारी मंत्री छत्तीसगढ़ शासन का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। परंतु उपस्थित पुलिस बल द्वारा बचाव भी किया गया। तत्पश्चात् कांग्रेस कार्यकर्ता धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया एवं नारेबाजी भी की।
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश कुमार साहू ने भाजपा सरकार को कोसते हुए कहा कि नगर में मूल भूत सुविधाओं सहित अस्पताल जैसी सुविधा नगर में नहीं है और भाजपा सरकार शराब भट्टी खोलने की तैयारी में है युवाओं को नशा की और ढकेलने की कार्य कर रही है। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की ओर काम करना चाहिए शासन को और जनता के मंशा अनुरूप शराब भट्टी नहीं खोलने चाहिए।
आपको बता दें ग्राम वासी एक जुटता का परिचय देते हुए रात और दिन धरना स्थल पर बैठे हुए हैं। शराब भट्टी नहीं खुलने की लिखित में जब तक आदेश प्रशासन से पारित नही होगा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। ऐसा ग्रामीणों का कहना है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन महेंद्र वर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश साहू,जिला युवा कांग्रेस महामंत्री अमृत सिंह राजपूत, पार्षद घनश्याम साहू ,पार्षद प्रतिनिधि पुनीत साहू, पार्षद प्रतिनिधि गिरधर साहू, नेम प्रकाश भारती,संत राम कुर्रे,विकास वर्मा महेंद्र साहू, खिलेश्वर चक्रधारी, पार्षद भेज लाल सोनकर, खम्हारिया सरपंच थानेश्वर यदु, अहेंद्र चेलक,मनीष साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पुतला दहन किया गया।



