जिला पंचायत सीईओ के निर्देश का नहीं हो रहा है पालन,मोतीपुर चौक पर आवारा पशुओं का डेरा

मोतीपुर पाटन /जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने हेतु विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। जिसमें पाटन ब्लॉक में सांकरा, मोतीपुर, सेलूद, पतोरा, फुंडा, गोड़पेण्ड्री शामिल हैं। इन क्षेत्रों में पशुओं को पकड़कर उन्हें गौशालाओं में सुरक्षित रखा जा रहा है, साथ ही उनके चारे-पानी की समुचित व्यवस्था भी की गई है।
छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पंडित कामता प्रसाद शरण 17 अगस्त को सांकरा में करेंगे एक दिवसीय भजन कीर्तन
आपको बता दें आज भी मोतीपुर चौक में आवारा पशुओं का डेरा है। जिस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही होती नजर नहीं आ रही है आखिर कब मिलेगी लोगों को आवागमन में सुविधा।स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।



जिला पंचायत सीईओ के निर्देशानुसार सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने हेतु उप संचालक पंचायत आकाश सोनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आवारा पशुओं को हटाए जाने व जिले में उपलब्ध काऊ कैचर के नियमित एवं प्रभावी संचालन हेतु जनपद पंचायत स्तर पर समिति का गठन किया गया है, जिसमें जनपद पंचायत सीईओ को अध्यक्ष, ग्राम पंचायत के तकनीकी सहायक एवं सचिव को सदस्य नियुक्त किया गया है।
उप संचालक पंचायत मोबाइल नंबर 91789-44838 जनपद पंचायत पाटन 82691-88457 से सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।



