अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पाटन वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न

पाटन – नगर पंचायत पाटन के वार्ड क्रमांक 4 में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया। यह विकास कार्य वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कि पाटन नगर के हर वार्डों एवम नगर में सुविधाएं पहुँचाना हमारा संकल्प है। भाजपा सरकार की सेवा और सुशासन की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का हमारा प्रयास लगातार जारी रहेगा।”
सीसी रोड बनने से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सोनी जी,वार्ड पार्षद एवम सभापति नेहा बाबा वर्मा,लोक निर्माण प्रभारी केवल देवांगन,सभापति जितेन्द्र निर्मलकर, देवेन्द्र ठाकुर,पार्षद चंद्रप्रकाश देवांगन,मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कर्मचारीगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण सहित गणमान्य नागरिकों एवम वार्डवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!