अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा-पाटन द्वारा हर घर तिरंगा जागरूकता रैली
उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा पाटन मे आज 14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली निकाल कर लोगों से अपने घरों में दुकानों मे सार्वजनिक जगहों पर हमारे देश की शान तिरंगा झंडे को ससम्मान लगाने की अपील किया, यह आयोजन महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति प्रोफेसर रवि.आर.सक्सेना के निर्देशानुसार,महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ अमित दीक्षित के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ गागेन्द्र सिंह राजपूत के सहयोग से य़ह कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस महा अभियान में महाविद्यालय के अधिकारीगण,कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं के साथ साथ ग्राम सांकरा के सरपंच रवि सिंगौर एवं ग्रामवासियों की भी रैली मे सहभागिता रहीं।



