आदर्श ग्राम कौही में मनाया गया 79 वें 15 अगस्त,स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद
रानीतराई : जनपद पंचायत पाटन के आदर्श ग्राम कौही में 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लीना साहू ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति की भावना को प्रदर्शित किया।
इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना है। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं और उनके बलिदानों को सम्मानित करते हैं।
यह दिन हमें हमारे देश की आजादी के लिए लड़े गए संघर्षों की याद दिलाता है। ग्राम पंचायतें ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसरों पर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच श्रीमती मनोरमा टिकरिहा, उप सरपंच हेमलाल सोनकर, पंच गण विजय साहू, सुमेश्वर ठाकुर, लवकुश देशमुख, सुखदेव निषाद, संतोष पाल, नारायण सोनकर, रमैया साहू,सोनिया चक्रधारी, कविता साहू, सत्यवती मार्कण्डेय,लता निषाद, अनुसोइया ठाकुर,पूर्णिमा साहू, सरोज निषाद, रीना निषाद, शशी सोनकर, भुनेश्वरी साहू, कमलेश्वरी ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधी सुरेश साहू ग्राम पंचायत सचिव द्वारिका प्रसाद यदु,रोजगार सहायक उमेंद्र साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर उत्तम साहू, पंचायत सेवक रवि देशमुख सहित बिल्डिंग ठेकेदार मूलचंद साहू और ग्रामीण जन मौजूद रहे।



