उफरा में सरपंच श्रीमती गायत्री साहू ने किया ध्वजारोहण, देश के महापुरुषों को किया याद

अमलेश्वर : ग्राम पंचायत उफरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती गायत्री साहू ने ध्वजारोहण किया और समस्त ग्रामवासियों को बधाई संदेश दिया।
श्रीमती साहू ने समस्त ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया उन्होंने कहा कि देश महापुरुषों ने हमें अपने प्राण आहुति देकर आजादी दिलाई है। आज देश के वीर जवानों के मुस्तैदी से हम सुरक्षित है।साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे देश हितकारी कार्यों की सराहना की और उनके कार्यों को देश के लिए महत्वपूर्ण बताया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में ग्रामवासियों ने भाग लिया और देश की स्वतंत्रता के महत्व को समझा।
इस अवसर पर उपसरपंच उनका निर्मल कर पंचगनी किशोर साहू अंपा ठाकुर अश्वनी सिन्हा,अनीता कुर्रे, पुष्पा निषाद, ममता चंद्राकर, डेविड कुर्रे, संतोषी ठाकुर,रजनी ठाकुर, लक्ष्मीनाथ ठाकुर,कविता पटेल,गीता साहू,सीमा चंद्राकर, भूषण लाल ठाकुर,योगेश्वरी साहू, जगदीश साहू,राजेश साहू कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रदीप ठाकुर नल जल ऑपरेटर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



