छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईरायपुर

प्रदेश साहू संघ के प्रदेश समिति निर्विरोध चुनाव से समाज में एकता एवं अखंडता का संदेश /ओमप्रकाश साहू

चारामा : प्रदेश स्तर पर किसी भी समाज या राजनैतिक दल में निर्विरोध पदाधिकारियों का चयन होना उसकी एकता एवं अखंडता को दर्शाता है। प्रदेश साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश संयोजक एवं पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि प्रदेश साहू संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न भामाशाह छात्रावास में अध्यक्ष के लिए 12 नामांकन ,उपाध्यक्ष के लिए 10 एवं संगठन सचिव के लिए चार एवं संयुक्त सचिव के लिए चार लोगों ने नामांकन डाला था जिसमें से प्रदेश अध्यक्ष के जितने भी प्रत्याशी थे उन सभी को समन्वय समिति एवं संचालन समिति के द्वारा बारी-बारी से सभी लोगों का राय शुमारी किया गया तथा एक एक नाम पर सहमति बना ली गई सच कहे तो महंगी चुनाव को संचालन एवं समन्वय समिति विगत तीन-चार महीना पहले से सभी समाज के वरिष्ठों का भामाशाह छात्रावास में बैठकों का दौरान राय शुमारी करते हुए समाज को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। छत्तीसगढ़ साहू समाज की इतिहास में मेरे जानकारी में पहले बार सीमित पदाधिकारी चयन हुआ है।

छत्तीसगढ़ साहू समाज को आगे ले जाने में इनकी कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी दिया गया है। इस सफल चुनाव में पूर्व सभी अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का भी भागीदारी रहा जो कि सराहनीय है।मुझे विश्वास है यह टीम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। सफल संचालन के लिए समन्वय समिति एवं संचालन समिति को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!