अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जामगांव एम परियोजना द्वारा किशोरी बालिकाओं को दी गई, गुड टच,बेड टच सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी

अमलेश्वर 19 अगस्त : विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव एम 18 अगस्त को रजत जयंती 2025 की प्रस्तावित गतिविधियो के आयोजन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, साइबर सुरक्षा और रैली का आयोजन महिला एवं बालवकास विभाग जामगांव एम परियोजना के तत्वधान में किया गया।

आपको बता दें उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही प्रीति बाला मैडम द्वारा साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं की रैली निकाल कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ पर नारे लगाए गए,गुड टच बैड टच ,पोषण स्वास्थ्य, स्वच्छता की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जामगांव सरपंच तुलसी सिन्हा,परियोजना अधिकारी पुष्पा गुप्ता सुपरवाइजर संध्या सिंग, स्वीटी सोनवानी, माधुरी वर्मा, दर्शिका शास्त्री,पार्वती यादव,अंजुम अली ठाकुर,रूपाली साहू सहित शिक्षिकाएं, किशोरी बालिकाऐं उपस्थित रही। आभार प्रदर्शन परियोजना अधिकारी पुष्पा गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!