अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
क्रेडा एवं ऊर्जा आयोग अध्यक्ष से मिले सरपंच संघ के अध्यक्ष विनय चंद्राकर हाई मास्क लाइट के विषय में की चर्चा

पाटन : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धौंराभाठा के युवा सरपंच विनय चंद्राकर अध्यक्ष सरपंच संघ पाटन ने सभी ग्राम पंचायत में क्रेडा विभाग के कार्यों के विषय में व हाई मास्क लाइट के रिपेयरिंग कराने के विषय में भूपेंद्र सवन्नी क्रेडा एवं ऊर्जा आयोग अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन से भेंट मुलाकात कर जानकारी दी और शीघ्र सुधार कराने का आग्रह किया है।आपको बता दें श्री सवन्नी पाटन में बने ऊर्जा पार्क के निरीक्षण में आए हुए थे।
मौके पर प्रदेश भाजपा मंत्री जितेंद्र वर्मा,जिला उपाध्यक्ष दिलीप साहू,मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर कमलेश चंद्राकर,पाटन रानी वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, निशा देवांगन,केशव बंछोर, सुरेंद्र वर्मा,सुनील वर्मा, भागवत सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement






