अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विकासखंड स्तरीय कला उत्सव का भव्य आगाज थीम आधारित कला से बच्चे संस्कृति से होते हैं परिचित,जो आगे चलकर व्यक्तित्व निर्माण में करती है सहायक- बीईओ महिलांगे

पाटन : लोक संस्कृति को बढ़ावा देने एवं शासन के मंशानुरूप बच्चों की सर्वांगीण विकास को गति देने समग्र शिक्षा के बैनर तले विकास खण्ड स्तरीय लोक कला उत्सव का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झीट, संकुल केन्द्र झीट में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार महिलांगे एवं अध्यक्षता संकुल प्राचार्य भारती दुबे, विशेष अतिथि के रूप में आकांक्षा अग्रवाल सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सविता महिलांगे सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पाटन थे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते बीईओ महिलांगे ने कहा कि थीम आधारित कला से बच्चे संस्कृति से होते हैं परिचित जो आगे चलकर व्यक्तित्व निर्माण में सहायता करता है । साथ ही उत्सव के प्रतिभागी सभी बच्चों के कलाकृति का अवलोकन कर सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रही भारती दुबे प्राचार्य झीट ने स्वागत भाषण दिया।

विभिन्न विधाओं में शामिल बच्चों ने अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर के प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया। विभिन्न विधा में प्रथम स्थान प्राप्त जोन का नाम इस प्रकार है संगीत गायन एकल में जाम गांव एम, संगीत गायन समूह में जाम गांव एम व आर दोनों जोन , संगीत वादन एकल में जोन भिलाई 3, संगीत वादन एकल में जामगाव एम , समूह वादन में जाम गांव आर, नृत्य एकल में जाम गांव एम व पाटन जोन, नृत्य समूह में मर्रा व जाम गांव एम जोन, नाटक में जाम गांव एम व मर्रा, चित्र कला में जाम गांव एम व मर्रा, मूर्ति कला में जाम गांव एम व भिलाई जोन, कहानी वाचन में जाम गांव एम व आर जोन प्रथम स्थान पर रहा जो जिला स्तर में आयोजित कला उत्सव जो 22 अगस्त को निर्धारित है उसमें अपना प्रस्तुति देंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग व सहभागिता प्रदान करने में अग्रणी ग्राम सरपंच श्री रुपेन्द्र साहू ,शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री टीका राम साहू, श्री मोहन साहू विधायक प्रतिनिधि, श्री रमेश कौशिक सांसद प्रतिनिधि, श्री धर्मेन्द्र कौशिक , श्रीमती गायत्री साहू सरपंच उफरा, श्री देवेन्द्र पटेल रहे।
कार्यक्रम के निर्णायक भूमिका में विकास खण्ड के संयोजक श्री मोहित शर्मा शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला परसदा एवं श्री लखेश्वर साहू सहा शिक्षक प्राथमिक शाला खम्हरिया निर्णायक गण के रूप श्री राम कुमार वर्मा सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, श्री परस राम साहू सेवा निवृत्त प्रधान पाठक, श्री देवेन्द्र कुमार बंछोर व्याख्याता उ मा वि सिरसा कला, श्रीमती देवंत्रीन चंद्रा शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला खम्हरिया, श्रीमती रूमा कमल अवधिया शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला घुघवा, श्री वरूण कुमार निषाद सहा शिक्षक प्राथमिक शाला भोथली कार्यक्रम प्रभारी के रूप में सुशील कुमार सूर्यवंशी समन्वयक झीट, खिलेश कुमार वर्मा समन्वयक घुघवा, महेंद्र कुमार बहादुर समन्वयक पाहंदा,भरत लाल साहू समन्वयक मर्रा, अभिषेक वर्मा समन्वयक भिलाई 3, महेंद्र कुमार वर्मा समन्वयक उरला,धरम कुमार यादव समन्वयक देव बलोदा, श्री बी आर सिन्हा प्रधान पाठक प्राथमिक शाला कोपेडीह एवं विशेष व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने वाले शिक्षक/शिक्षिका पूजा सिन्हा व्याख्याता उ मा वि झीट, तृप्ति वर्मा व्याख्याता झीट, गोपेश्वरी गोस्वामी व्याख्याता झीट एवं समस्त स्टाफ एवं चारों जोन के प्रभारी शिक्षक व 100 बच्चे शामिल थे। कार्यक्रम में आभार व्यक्त सुशील कुमार सूर्यवंशी समन्वयक झीट ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!