अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

उतई के अवैध कब्जाधारियो पर गिरा गाज, नगर प्रशासन ने बुलडोजर चलाई

मुकेश साहू ,उतई : आज बुधवार को नगर पंचायत उतई के दर्जनो अवैध कब्जाधारियों पर गाज गिर है ।नगर पंचायत उतई से लगी शासकीय जमीन व अन्य जगह पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा था।जिस पर नगर प्रशासन ने बुलडोजर चलाने की बड़ी कार्रवाई की है। सीमांकन के बाद नगर पंचायत ने इन अवैध कब्ज़ाधारियों को नोटिस दिया था । जिसके बाद ये कार्रवाई की गई,वही नगर वासियो ने बताया की एक सत्ता धारी नेता जो सत्ता का धाक दिखा कर शासकीय आवास पर सालों से कब्जा किये है,जिस पर नगर प्रशासन की कृपा बरस रहे है ,न अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई किए।जिस पर लगातार सवाल उठ रहे है ।

इस संबंध में नगर पंचायत उतई के इंजीनियर आशीष भारती ने बताया की नोटिस देना के बावजूद कब्जाधारी कब्जा खाली नहीं किए ।इसके बाद नगर प्रशासन ने अवैध कब्जेधारियो पर बुलडोजर की कार्रवाई की ,यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा ।शासकीय आवास कब्जे पर हमे किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिला है,इसके बाद भी हम जांच कर कार्रवाई करेंगे ।

नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष ने कहा की नगर में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे होते है , तो उन पर भी ऐसे ही कार्रवाई होगी ।शासकीय आवास पर पी आई सी की बैठक होने के बाद तीन हज़ार प्रति माह के दर पर रेंट लिया जा रहा है, नगर के कर्मचारी शासकीय आवास को हटाने की माँग करने पर तुरंत हटाया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!