अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर क्षेत्र में चल रहे अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन स्थगित, शराब भट्टी खुलेगी कि नहीं अभी संशय की स्थिति

अमलेश्वर पाटन 22 अगस्त : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र ग्राम वार्ड क्रमांक 05 खुड़मुड़ा प्रस्तावित शराब भट्टी के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया है। आपको बता दें कि आज दिनांक 26/07/2025 को 10 :00 बजे से वार्ड क्रमांक 05 खुड़मुड़ा में नगर विकास समिति खुरमुड़ा एवं वार्ड क्रमांक 4 ,5 ,6, 7 के अध्यक्ष रामकुमार सोनकर उपाध्यक्ष राधेश्याम जोशी चिंतामणि सोनकर के संयुक्त नेतृत्व में प्रस्तावित शराब भट्टी नहीं खोली जाए का पत्र शासन से प्रदाय की जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया था।

जो आज दिनांक 22/08/2025 को नगर अध्यक्ष राम कुमार सोनकर उपाध्यक्ष चिंतामणि सोनकर राधेश्याम जोशी के संयुक्त नेतृत्व में आज 10:00 बजे ग्राम सभा का बैठक आयोजित किया गया जिसमें आने वाले त्योहार एवं प्रस्तावित शराब भट्टी अमलेश्वर में खोली जावेगी की सूचना को ध्यान में रखते हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि विगत कुछ दिनों के लिए जारी धरना प्रदर्शन को स्थगित किया जाता है का निर्णय लेकर सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष रामकुमार सोनकर उपाध्यक्ष राधेश्याम जोशी चिंतामणि सोनकर वार्ड पार्षद 04 भेज लाल सोनकर 05 दीपक घिडोड़े 06 पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहू 07 खूबी राज सोनकर ग्रामीण गणमान्य नागरिक पूर्व सरपंच धर्मेंद्र सोनकर पूरन साहू ओमप्रकाश साहू द्वारा धरना प्रदर्शन को स्थगित करना बताया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!