अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं के साथ उमड़ा जनसैलाब

रायपुर 23 अगस्त/ शनिवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल का जन्मदिन उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। भिलाई-3 स्थित उनके निवास पर सुबह से ही शुभकामना देने वालों का तांता लगा रहा। जिले के कांग्रेसजन, समर्थक और नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

तत्पश्चात श्री बघेल रायपुर पहुंचे और तीजा पोरा के महोत्सव पाटन विधान सभा के कार्यकताओं सहित प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ हर्ष उल्लास के साथ मनाया।जिसमें बड़ी संख्या में आम जनता भी शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश
बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ता नारे लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन में अपनी भावनाएं व्यक्त करते रहे। कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल को किसानों, मजदूरों और आम जनता का सच्चा जननायक बताते हुए उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

भूपेश बघेल ने जताया आभार
शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए भूपेश बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी असली ताकत है। वे हमेशा आमजन के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और जनता की सेवा करने का आह्वान किया।

आमजन से जुड़ाव की झलक
भूपेश बघेल के जन्मदिन कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम ने एक सामाजिक मिलन समारोह का रूप ले लिया, जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल हुए।

प्रदेश भर से पहुंचे कांग्रेसजन
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से कांग्रेस कार्यकर्ता इस अवसर पर रायपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में किसानों की कर्जमाफी, गौठान योजना, गोधन न्याय योजना और बिजली हाफ बिल जैसी योजनाओं ने जनता को सीधा लाभ पहुंचाया। यही कारण है कि वे आज भी छत्तीसगढ़ की जनता के बीच बेहद लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!