भूख-प्यास भूली तीजहारिन बेटियां,अपने पढ़े स्कूल में अतिथि सम्मान से प्रफुल्लित हुई, स्कूल से जुड़ी बचपन की यादें साझा किए

रानीतराई: विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कौही से पढ़कर निकले तीजहारिन बेटियों के सम्मान में तीसरे वर्ष स्कूल में तीज मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार 26 अगस्त को शाला परिवार कौही द्वारा किया गया। जिसमें सभी तीजहारिन बेटियां ही कार्यक्रम के अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ तीजहारिन बेटियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्कूल से जुड़ी बचपन की सुनहरी यादें साझा किए। तत्पश्चात मनोरंजक खेलकूद में अपने दिनभर की भूख-प्यास भूल गई। तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम व मनोरंजक खेलकूद में प्रथम-द्वितीय आएं तीजहारिन बेटियों को साड़ी – ब्लाउज व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिथि स्वरूप स्कूल पहुंचे तीजहारिन बेटियों का सम्मान पेन-मेंहदी भेंटकर बूंदी – सेव का प्रसाद वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे ने किया।
बड़ी संख्या में स्कूल पहुंची तीजहारिन बेटियों का सम्मान करने उपसरपंच हेमु सोनकर, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश साहू, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गंगा राम साहू, विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर देवांगन,समाज सेवी डोमेन्द्र मारकण्डे, पालकगण गजेन्द्र साहू, बिरेंद्र मारकण्डे, इन्द्रावन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





