अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मुख्य मार्ग पर घुमंतू पशुओं का डेरा, आवागमन में लोगों को हो रही है असुविधा, घट रही है दुर्घटनाएं

अमलेश्वर : पाटन क्षेत्र में घुमंतू पशुओं के कारण सड़क सुरक्षा एक बड़ी समस्या बन गई है। मोतीपुर से झीट होते हुए पाटन पहुंच मार्ग, जामगांव एम होते हुए फुंडा पाटन पहुंच मार्ग और मोतीपुर से सांकरा अमलेश्वर रायपुर पहुंच मार्ग पर घुमंतू पशुओं के झुंड के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। वही इन पशुओं के कारण किसानों की फसल भी बर्बाद हो रही है।

आपको बता दें जिला प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के द्वारा घुमंतू पशुओं की समस्या का समाधान करने के लिए कदम नहीं उठाने के कारण रोड में बसेरा है। घुमंतू पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। आवागमन में लोगों को कॉफी असुविधा हो रही है।तेज गति से वाहन चलने वाले लोग तो दुर्घटना का शिकार हो ही रहे हैं, सामान्य वेग से चलने वाले भी नहीं बच पा रहे हैं।पूरा रोड में पशुओं का डेरा है।

इस समस्या का समाधान करने के लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन को मिलकर काम करना होगा। पाटन क्षेत्र में पहले भी सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!