अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सेजस अमलेश्वर के छात्र स्थानीय वेटलिफ्टर विकास साहू का राज्य स्तरीय ओपन प्रतियोगिता के लिए चयन

अमलेश्वर : विकास खंड पाटन अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजस अमलेश्वर, के होनहार छात्र विकास साहू, पिता श्री कमल साहू, का चयन राज्य स्तरीय ओपन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यह प्रतियोगिता बालोद में आयोजित की जाएगी।
विकास साहू ने हाल ही में घुघवा ब्लॉक, पाटन में आयोजित जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 65 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। वह अपनी जीत का श्रेय अपने कोच श्री आदित्य सिन्हा को देते हैं, जिनके मार्गदर्शन में वह प्रतिदिन जय महावीर व्यायामशाला झीट में प्रशिक्षण लेते हैं।
समस्त विद्यालय परिवार सेजस अमलेश्वर प्राचार्य श्रीमती स्मृति दुबे की ओर से विकास साहू को इस शानदार उपलब्धि के लिए पुनः पुनः बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाए।

व्यायाम शिक्षिका सुश्री मुक्ता ठाकुर ने बताया कि बच्चे ने कम समय में कड़ी मेहनत करके शानदार प्रदर्शन किया, जिसके फलस्वरूप उसने राज्य स्तरीय ओपन प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई।”

इस शानदार उपलब्धि के लिए शाला परिवार से  श्रीमती किरण चंद्राकर, श्रीमती नेहा शर्मा, श्रीमती भानुप्रिया दुबे, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती निवेदिता ठाकुर,श्री राहुल चंद्राकर , श्रीमती शकुंतला बेक, श्रीमती गीता तिड़के,मुक्ता ठाकुर,नितेश बेहरा,जैनेंद्र ठाकुर,श्री दुष्यंत द्विवेदी,प्रेम साहू, नवीन चंद्राकर, देवीचंद चंद्राकर ,पूजा साहू, अमित सिंह, अदिति पाठक, चारुलता साहू, देवश्री साहू, नीलिमा कंवर अदिति पांडे, दीपाली साहू,नेहा परगनिहा ,गीता शर्मा ,प्रगति साहू, देमीका सिन्हा सभी ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!