अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती, कार्यलय का जल्द हो सकता है घेराव, बन रही है कार्य योजना

अमलेश्वर : पाटन विधानसभा क्षेत्र के अमलेश्वर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती एक बड़ी समस्या बन गई है, जिससे आम जनता परेशान है। सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा भी लगातार बिजली कटौती की शिकायत की जा रही है, जिससे सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज की गई साथ लगातार अपनी समस्या का समाधान के लिए दूरभाष के माध्यम से अधिकारी को अवगत कराते हैं पर समाधान नहीं हो पाता। यदि समस्या का समाधान नहीं होता है, तो स्थानीय लोग बिजली ऑफिस का घेराव करने की योजना बना सकते हैं।

लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को अपनी सेवाओं में सुधार करना चाहिए और आम जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। विभाग को अपनी जवाबदेही को समझना चाहिए और समस्याओं का समाधान करने के लिए तत्पर रहना चाहिए।

उम्मीद है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान होगा और अमलेश्वर क्षेत्र में बिजली की स्थिति में सुधार होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!