अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिक्षक दिवस पर धौराभाठा में गुरु सम्मान समारोह का आयोजन

पाटन। शिक्षक दिवस गुरु–शिष्य परंपरा को जीवित रखने और शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने का दिन है। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के संयोजन में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

काँग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बताया कि इसी कड़ी में दिनांक 05 सितंबर 2025, शुक्रवार को ग्राम धौराभाठा (सेलूद), जिला दुर्ग में भव्य गुरु सम्मान समारोह का आयोजन माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संयोजन में आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस अवसर पर क्षेत्र के शिक्षकगणों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति शिव कुमार पांडेय , अध्यक्षता सैय्यद फाजिल शिक्षा विद करेंगे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में टी.आर. जगदल्ले सेवा निवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी तथा माननीय सीताराम वर्मा शिक्षा विद एवं समाजसेवक उपस्थित रहेंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें शरद संगीत भजन मंडली, रानीतराई (पाटन) अपनी प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकगण, क्षेत्रवासी, विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!