छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के विभिन्न इकाइयों ग्राम पंचायत,परिक्षेत्र,तहसील से जिला तक निर्वाचन होगा प्रारंभ
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की प्रथम प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक
रायपुर 03 सितंबर : छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू जी की अध्यक्षता में 02 सितंबर को सम्पन्न हुई। इस बैठक में ग्रामीण इकाई, परिक्षेत्र इकाई तथा तहसील इकाई के निर्वाचन की तिथि की घोषणा की गई। साथ ही, यह चर्चा किया गया कि समाज के प्रत्येक स्तर पर निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हो, जिससे संगठन की एकता और सौहार्द का संदेश संपूर्ण प्रदेश में गूंज उठे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज में व्याप्त कुरीतियों का उन्मूलन, शिक्षा के उत्थान, कृषि के विकास, प्रतिभा संरक्षण तथा व्यवसायिक प्रगति के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर कार्यशाला आयोजित किए जाएंगे। यह कार्य समाज के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध होगी।



बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संचालन समिति एवं निर्वाचन समिति के सभी सदस्यों का सम्मान कर उनके योगदान को हृदय से सराहा गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सत्यप्रकाश साहू, डॉ तिलक साहू, श्रीमति साधना साहू, संगठन सचिव डॉ. सुनील साहू, संयुक्त सचिव श्री प्रदीप साहू, जिला अध्यक्षगण सहित अनेक सामाजिकगण उपस्थित रहे और समाजहित में अपने विचार रखे।
प्रदीप साहू
प्रदेश संयुक्त सचिव
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ
8871234596



