अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रही मितानिनों को पुलिस ने रोका सड़क पर कर रही है नारेबाजी

पाटन 04 सितंबर : रायपुर जा रही मितानिन दीदियों को पाटन के तरीघाट में रोकने के बाद अब वे मुख्य मार्ग पर नारे बाजी कर रही हैं। वे अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रही थीं, लेकिन शासन ने उन्हें तरीघाट में ही रोक दिया।अब मितानिन बहने सोनपुर के पास मुख्य मार्ग पर नारे बाजी कर रही है। ऐसा जानकारी सामने आ रही है।

आपको बता दें कि मितानिन दीदियों की मांग क्या है
मितानिन दीदियों को वर्तमान में मिलने वाले मानदेय में वृद्धि और नियमित वेतनमान। मितानिन दीदियों को स्थायी नौकरी का दर्जा देने की मांग। मितानिन दीदियों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ देने की मांग शामिल है।

मितानिन दीदियों का कहना है कि वे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें न तो स्थायी नौकरी का दर्जा मिला है और न ही न्यूनतम मजदूरी जितना वेतन। वे आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कह रही हैं। इस बीच, NHM कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।मौके पर एसडीओपी के साथ पाटन पुलिस तैनात है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!