अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भारोत्तोलन और तलवार बाजी में खिलाड़ी दिखा रहे हैं हुनर,

पाटन – 25 वी शालेय राज्य स्तरीय भारोत्तोलन और फैंसिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिवस दुर्ग, सरगुजा , रायपुर, बिलासपुर एवं बस्तर संभाग के खिलाड़ियों ने अलग अलग वर्ग में अपना प्रतिभा का प्रदर्शन कर पुरस्कार हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किए हैं। भारोत्तोलन 48 किग्रा *बालिका* अंडर 19 में दुर्ग प्रथम बिलासपुर द्वितीय एवं रायपुर तीसरा स्थान पर है । इसी प्रकार 53 किग्रा. वजन में प्रथम रायपुर द्वितीय बिलासपुर एवं बस्तर का तीसरा स्थान है। 58 किग्रा वजन में प्रथम दुर्ग द्वितीय रायपुर एवं बिलासपुर का तीसरा स्थान है। 63 किग्रा वजन में रायपुर प्रथम दुर्ग द्वितीय एवं बिलासपुर का तीसरा स्थान है। *बालक वर्ग अंडर 17 में* 56किग्रा प्रतियोगिता में दुर्ग प्रथम रायपुर द्वितीय एवं बस्तर तीसरा स्थान पर है। इसी प्रकार अलग अलग बालक /बालिका वर्ग का प्रतियोगिता चल रहा है।
तलवार बाजी में बालिका अपना विशेष प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं ,जो दर्शकों को काफी रोमांचित कर रहा हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन का सराहना करते हुए उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी सविता देशलहरा ने शुभकामनाएं दिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!