अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मोदी जी का मास्टर स्ट्रोक जीएसटी 2.0 त्योहारों के पहले बड़ा उपहार / निर्मल जैन

रानीतराई 05 सितंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित नई जीएसटी नीति जीएसटी 2.0 को पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल जामगांव आर महामंत्री निर्मल जैन ने ऐतिहासिक और जनहितकारी कदम करार दिया है। निर्मल जैन ने कहा कि यह फैसला महंगाई से जूझ रही जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। और छोटे व्यापारियों के लिए कार्यभार को सरल बनाएगा।
जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सांसद श्री विजय बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से यह नीति जनता तक सुगमता से पहुंचाया जा सकेगा।

नई जीएसटी व्यवस्था के तहत दूध, रोटी, दाल, पनीर और बीमा जैसी आवश्यक वस्तुओं पर कोई टैक्स नहीं लगेगा वहीं साबुन शैंपू, टूथपेस्ट, चाय, काफी, तेल और घी जैसी रोजमर्रा की चीजों पर केवल 5% टैक्स लागू होगा। टीवी बाइक कार और सीमेंट जैसी वस्तुएं 18 परसेंट स्लैब में रहेगी। जबकि शराब सिगरेट और लग्जरी वस्तुओं पर 40% टैक्स जारी रहेगा।
जैन ने कहा कि “जनता की जेब पर बोझ घटाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है” अब हर घर का मासिक बजट हल्का होगा और रसोई से लेकर बीमा तक सब कुछ किफायती होगा।

छोटे व्यापारियों के हितों पर जोर देते हुए जैन ने बताया की जीएसटी रजिस्ट्रेशन अब आसान होगा। ऑनलाइन रिटर्न सरल तरीके से भरे जा सकेंगे और टैक्स रिफंड भी तेजी से मिलेगा। उनका कहना था छोटे व्यापारियों को अब टैक्स के झंझट से छुटकारा मिलेगा कारोबार आसान होगा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
जैन ने अंत में जोर देकर कहा की जीएसटी 2.0 सिर्फ टैक्स सुधार नहीं है बल्कि यह *Ease of living और Ease of Doing Busines* दोनों को मजबूती देने वाला मोदी जी का सच्चा मास्टर स्ट्रोक है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!