सरस्वती शिशु मंदिर के तत्वधान में संकुल स्तरीय खेल कूद एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन

अमलेश्वर : संकुल स्तरीय खेल-कूद एव संस्कृति महोत्सव सरस्वती शिशु मंदिर अम्लेश्वरडीह मे सम्पन्न हुआ। जिसमे ध्रुव वर्ग,प्रह्लादवर्ग, बालवर्ग के बच्चे उत्साहपूर्ण भाग लिए ।
उद्घाटन सत्र मे ओमप्रकाश साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका अमलेश्वर,पंकज साहू अध्यक्ष,
,मुंकुद साहू सदस्य,भवानी साहू,संकुल प्रमुख चेलाराम साहू,खेल प्रमुख देवनारायण साहू,हेमलता साहू प्रधानाचार्य, एव तरीघाट, बठेना,पाटन, उतई,सेलूद,मंचादूर,पाहदा,अमलेश्वर डीह विद्यालय से 250 भैया बहन संरक्षक आचार्य उपस्थित होकर भाग लिए।
समापन सत्र मे जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा,जिला समन्वयक शत्रुहन देवागन,द्वारा बच्चो को पुरूस्कार वितरण किया गया।सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट के 34 भैया बहन भाग लिए जिसमे 31 भैया बहन विजेता रहे।
विजेता भैया बहन अब आगे जिला,प्रांत,क्षेत्र स्तर पर भाग लेगे। प्राचार्य ने सभी को अग्रिम शुभकामनाएं दी।










