अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मां कौशल्या धाम पाटेश्वर आश्रम में होगा पूज्य दादा गुरुदेव की श्रद्धांजलि सभा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी होंगे सम्मिलित,, एवं हजारों की संख्या में भक्तों का आगमन

बालोद : श्री पाटेश्वर आश्रम मां कौशल्या धाम के संचालक संत श्री राम बालक दास जी आज 50 भक्तों के साथ नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किये प्रस्थान के समय पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि भारत के विशिष्ट संतों में जिनका स्थान था ऐसे परम पूज्य महामंडलेश्वर श्री राम कृष्ण दास महात्यागी जी जिन्हें,, मचान वाले बाबा जी,, के नाम से जाना जाता था जो सदा मचान पर ही आसन लगाकर रहते थे उनका विगत गणेश चतुर्थी के दिन साकेत गमन हो गया 12 सितंबर को दिल्ली के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में संपूर्ण भारत के संत गण उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उपस्थित होंगे इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की ओर से संत रामबालक दास जी का भी जाना हो रहा है उन्होंने बताया कि मचान वाले बाबा जी का छत्तीसगढ़ के प्रति विशेष स्नेह था पाटेश्वर धाम के संस्थापक राजयोगी बाबा जी के वह गुरु थे एवं राम बालक दास जी के दादागुरु।

इस नाते छत्तीसगढ़ में भी लाखों लोग उन्हें दादा गुरु के रूप में ही मानते थे अतः आने वाले 7 अक्टूबर शरद पूर्णिमा के दिन मां कौशल्या धाम पाटेश्वर आश्रम में दादा गुरु देव के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई प्रांत के संत एवं भक्त हजारों की संख्या में आएंगे इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं विशिष्ट गणमान्य जनों का आगमन भी होगा।

संत श्री राम बालक दास जी ने मां कौशल्या धाम की ओर से समस्त सनातनी राम भक्तों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दादा गुरुदेव जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आवाहन किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!