अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

नकली गहनों से ठगे लाखों के असली जेवर, यूपी के मां-बेटे रायपुर में दबोचे गए

रायपुर/ राजधानी पुलिस ने सोने-चांदी के कारोबारियों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी मां-बेटे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के जेवर, नकदी और ठगी में प्रयुक्त कार जब्त की है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
9 सितंबर की शाम रायपुर के सदर बाजार स्थित धाडीवाल ज्वेलर्स में एक महिला पहुंची। उसने नकली सोने का ब्रेसलेट रिपेयर कराने के बहाने दुकानदार को दिया। रिपेयर न होने की बात कहने पर महिला ने ब्रेसलेट के बदले असली चैन की मांग की। भरोसे में आकर दुकानदार ने 13.880 ग्राम वजनी सोने की चैन (कीमत लगभग 1.68 लाख रुपये) दे दी। बाद में जांच में ब्रेसलेट नकली निकला और महिला चैन लेकर रफूचक्कर हो गई।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

दुकानदार ने दी पुलिस को सूचना
धोखाधड़ी का एहसास होते ही ज्वेलर्स ने तुरंत कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जांच में खुला राज, मां-बेटा चढ़े हत्थे
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें महिला के साथ एक युवक और उनकी कार की पहचान हुई। घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सविता सिंह उर्फ सपना उर्फ सप्पो (43 वर्ष) और उसका बेटा इशांत उर्फ अनुज वर्मा (23 वर्ष) निवासी गाजियाबाद (यूपी) के रूप में हुई।

बरामदगी और जब्ती
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से –

एक सोने का ब्रेसलेट
एक सोने की चैन
नकदी 82,170 रुपये
घटना में प्रयुक्त वेगनआर कार
जब्त की है।
बिलासपुर में भी दिया था धोखा
पूछताछ में आरोपियों ने यह भी कबूल किया कि रायपुर आने से पहले उन्होंने बिलासपुर के सदर बाजार स्थित अजय ज्वेलर्स से भी इसी तरह नकली ब्रेसलेट देकर असली सोना ठग लिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!