अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

तरीघाट सरपंच ने अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के साथ किया भोजन, बच्चों ने बधाई देकर बोले थैंक्स

पाटन : ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शासकीय प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला तरीघाट में न्योता भोज का आयोजन किया। इस भोज में बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार के रूप में खीर पूड़ी परोसा गया।

आपको बता दें ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू अपने जन्मदिन पर स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। नन्हें मुन्ने बच्चों के साथ मनाया सादगी पूर्ण ढंग से अपना जन्मदिन।

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जनप्रतिनिधि बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार देने के लिए जन भागीदारी निभा रहे हैं। इससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होता है।जन भागीदारी से समुदाय की भागीदारी बढ़ती है और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

न्योता भोज का उद्देश्य

बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान करना।
समुदाय में सामाजिक सौहार्द और एकता को बढ़ावा देना।जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने जन्मदिन और अन्य अवसरों पर बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास।इस तरह के आयोजनों से बच्चों को लाभ होता है और समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

मौके पर उप सरपंच,प्रकाश गोस्वामी,स्कूल प्रबंधन अध्यक्ष, रोहित बन गोस्वामी, शेष नारायण सिन्हा, सुरेश कुमार निषाद, नारायण,चेला राम सिन्हा,संजू साहू,राकेश साहू सहित,शिक्षक लोकनाथ सोनवानी, ऋषि कुमार साहू,कविता मीरे सहित रसोइया और बच्चे मौजूद रहे। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार संतोष देवांगन, प्रेस क्लब अम्लेश्वर के अध्यक्ष करन साहू, साधना न्यूज़ के रिपोर्टर खिलेश साहू भी सरपंच श्रीमती चंद्रिका साहू को जन्मदिन कि बधाई देने पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!