अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मोदी के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण के साथ वृक्षारोपन और भी कई कार्यक्रम का आयोजन

पाटन : देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा पाटन मंडल एवं नगर पंचायत पाटन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेन्द्र वर्मा जी के गरिमामयी उपस्थिती में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण, वृक्षारोपण, नगर पंचायत पाटन में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर विश्वकर्मा पूजा, स्वच्छता रैली एवं शपथ, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार सीधा प्रसारण सहित विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन हुआ।

भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्रनिर्माण के लिए बाल्यकाल में घर को त्याग कर पूरे देश को अपना परिवार मान लिया था और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से मां भारती के सेवा में समर्पित हो गए। इसलिए पूरा देश आज उनका जन्मदिन मना रहा है और पूरा देश उनके जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाकर जनसेवा का संकल्प ले रहा है। उन्होंने अपने अटूट संकल्प, दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम से भारत को विश्व मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई है। मुख्यमंत्री रहते हुए उनका गुजरात मॉडल हर व्यक्ति के जुबान पर था और आज भारत का मॉडल विश्व में उभर रहा है। उन्होंने सिद्ध किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। आगे उन्होंने कहा कि जनधन योजना से करोड़ों नागरिकों को जोड़ा है।स्वच्छ भारत अभियान को एक जनांदोलन बनाया, उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई, प्रधानमंत्री आवास ने पक्के मकान का सपना पूरा किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने कहा कहा कि आयुष्मान भारत विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का कवच दिया। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत – देश को विनिर्माण और उत्पादन में वैश्विक प्रतिस्पर्धा का केंद्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक रुप से संबल बना रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में NextGenGST देश के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण से आस्था का सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से योग को वैश्विक मंच पर पहचान, ऑपरेशन गंगा, ऑपरेशन कावेरी, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से युद्धग्रस्त व संकटग्रस्त देशों से हजारों भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापसी के साथ अपने शक्ति का लोहा मनवाया है।चंद्रयान – 3 और आदित्य L1 मिशन – भारत को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ स्थापित किया। G20 अध्यक्षता भारत को विश्व कूटनीति और वैश्विक निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित किया। धारा 370 हटाना – जम्मू-कश्मीर में एक देश, एक संविधान का सपना पूरा कर CAA एवं NRC शरणार्थियों को न्याय और नागरिकता का अधिकार सुनिश्चित करने का ऐतिहासिक कार्य हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!