अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

पीएम श्री सेजस कुम्हारी में हुआ निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण, पालिका अध्यक्ष हुए शामिल

कुम्हारी :  पीएम श्री सेजस कुम्हारी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पात्र छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सरस्वती नि:शुल्क साइकिल योजना के तहत 47 साइकिल का वितरण किया गया। जहां कार्यक्रम मुख्य अतिथि नगर पालिका कुम्हारी के अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा व शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आलोक दुबे जी थे।

कार्यक्रम में अश्विनी देश लहरे जी, सांसद प्रतिनिधि सुजीत यादव, दीपक सिंह, श्रीमती नीलम बंजारे, श्रीमती नीतू पाल, तनय जैन, राजू निषाद, लोकेश साहू ,श्रीमती उमेश्वरी साहू, व रूपेश साहू के अतिरिक्त विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती विजयाश्रीवास्तव, श्री के आर साहू, श्री एम एल साहू ,श्री आशीष श्रीवास्तव के अतिरिक्त छात्रों के पालक उपस्थित थे।

विद्यालय के 47 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया विद्यार्थियों को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा द्वारा अच्छे शिक्षण,अच्छे स्वास्थ्य, से संबंधित आशीर्वाद प्रदान किया वह सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!