अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आदर्श ग्राम कौही: अजय देवांगन बने विद्युत विभाग में AE परिवार सहित शुभचिंतकों ने दी बधाई

रानीतराई 26 सितंबर : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम पंचायत ग्राम कौही के निवासी डोमेन्द्र देवांगन के सुपुत्र अजय देवगन का छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग में AE के पोस्ट में चयन हुआ है। जिससे परिवार एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।

आपको बता दें अजय कुमार देवांगन पिता डोमेन्द्र कुमार देवांगन शुरू से ही प्रतिभावान छात्र रहा है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला कौही में हुआ है। तत्पश्चात गांव से चार किलो मीटर दूर गांव के ही स्कूल लक्ष्मी बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में 12वीं तक की पढ़ाई पूर्ण की। तत्पश्चात अजय कुमार देवांगन ने रायपुर में जाकर के रावतपुरा सरकार में कॉलेज का शिक्षा दीक्षा ग्रहण किया और कड़ी मेहनत करते हुए आज अपने गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्युत विभाग में AE के पोस्ट पर पदस्थ होकर के गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। अजय कुमार देवांगन अपने माता-पिता के साथ फिर हाल अभी राजधानी रायपुर में निवास करते हैं।

बता दें अजय कुमार देवांगन का परिवार उनके दादा जी भीखम देवांगन टेलर काम करते थे गांव के वरिष्ठ नागरिक है। पिताजी डोमेन्द्र कुमार देवांगन टेलरिंग का काम करते हैं। माता जी गृहिणी हैं। बड़े पिताजी रविंद्र देवांगन का रायपुर में बृज एस टेलर्स के नाम से शॉप चलाता है और चाचा ओंमकार देवांगन भी टेलरिंग का काम करते हैं। मंझले चाचा भानु प्रताप देवांगन फोटोग्राफी का काम करते हैं। परिवार में आज तक सरकारी नौकरी का कोई बैकग्राउंड नहीं रहा। अजय देवगन ने AE के पद को हासिल कर सबको गौरवान्ति किया है जिसके लिए परिवार एवं शुभचिंतकों में भारी खुशी है।

अजय देवांगन की इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस सफलता से परिवार और शुभचिंतकों को गर्व है और वे आगे भी इसी तरह की सफलता की कामना करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!