ग्रामीण साहू समाज नवागांव के अध्यक्ष बने हेमलाल साहू
जामगांव आर – 28 सितंबर 2020 रविवार को ग्रामीण साहू समाज नवागांव द्वारा एक महत्वपूर्ण आमसभा आयोजित कर संगठन की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न किया इस चुनाव में सर्वसम्मति से समाज के प्रमुख पदाधिकारी का चयन किया गया।
निर्वाचित कार्यकारिणी में श्री हेमलाल साहू को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू तथा श्रीमती पार्वती साहू को महिला उपाध्यक्ष रूप में चुना! इसके अलावा सोमसिंह साहू को सचिव और गजेंद्र साहू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई।
तहसील प्रतिनिधि उधोराम साहू, संगठन सचिव भीमराज साहू, श्यामा बाई साहू, सहसचिव सावित्री साहू,संयोजक युवा प्रकोष्ठ छबिलाल साहू,संयोजिका अनीता साहू,प्रचार सचिव डोमार साहू,मंजू साहू,मीडिया प्रभारी कनक साहू।
इस निर्वाचन प्रक्रिया में बेल्हारी परिक्षेत्र के चुनाव प्रभारी के रूप में श्री टेसराम साहू एवं छगनलाल साहू जी की उपस्थिति रही आयोजन में ग्रामीण साहू समाज के सभी सदस्यों ने भाग लिया और लोकतांत्रिक तरीके से नए नेतृत्व का स्वागत किया। उक्त जानकारी महेश साहू ने शेयर किया है।







