अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने मारी बाजी, ओपन एज कैटेगरी में हासिल किया प्रथम स्थान

रायपुर। आर्ट एंड इंडियन डांस एसोसिएशन (AIDA) के तत्वावधान में रायपुर में 16 से 26 अक्टूबर तक आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में देशभर से आए कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के तीसरे दिन भरतनाट्यम की ओपन एज कैटेगरी में प्रियांशु सिंह देव ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया और अपनी कला का लोहा मनवाया।

प्रियांशु की प्रस्तुति में शास्त्रीय मुद्राओं की शुद्धता, लय-ताल का बेहतरीन सामंजस्य, भावाभिनय की सजीवता और अंग-संचालन की दक्षता का उत्कृष्ट संगम देखने को मिला। उनकी प्रभावशाली एवं भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित करते हुए भरतनाट्यम की शास्त्रीय गरिमा को खूबसूरती से प्रस्तुत किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे सांस्कृतिक आयोजन कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, अन्य कलाकारों से सीखने और भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को व्यापक मंच प्रदान करने का अवसर देते हैं। प्रियांशु सिंह देव की यह उपलब्धि उनके साथ-साथ उनके गुरु एवं कला-साधना से जुड़े सभी लोगों के लिए गौरव और हर्ष का विषय है।

प्रियांशु सिंह देव नृत्यार्थी कलाक्षेत्रम के गुरु डॉ. जी. रतीश बाबू के मार्गदर्शन में नृत्य-साधना कर रहे हैं। उनकी इस सफलता को निरंतर अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और गुरु के कुशल प्रशिक्षण का परिणाम माना जा रहा है। इस उपलब्धि से उनके उज्ज्वल भविष्य की संभावनाएं और मजबूत हुई हैं। उम्मीद है कि वे आगे भी अपनी प्रतिभा और साधना से भारतीय शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!