अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
भाजपाईयों ने किया थाना प्रभारी से सौजन्य भेंट मुलाकात, गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत, असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही की मांग

अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर क्षेत्र के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता ने की अम्लेश्वर थाना प्रभारी से सौजन्य भेंट मुलाकात। आपको बता दें भेंट मुलाकात के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ने नगर में बढ़ रहे असमाजिक तत्वों पर चिंता जाहिर की,साथ ही अवैध शराब गांजा बिक्री पर रोक लगाने और शीघ्र उचित कार्यवाही की आग्रह किया। जिस पर थाना प्रभारी ने आश्वासन देकर असमाजिक तत्वों पर कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर अमलेश्वर मंडल भाजपा महामंत्री कैलाश यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धिवर, पार्षद सोहन निषाद, पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहू ,पूर्व सरपंच खुड़मुड़ा धर्मेंद्र सोनकर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शिवा साहू, सुमित टिकरिया सहित अन्य लोगों ने पुष्पगुछ भेंट कर स्वागत किया।






