प्लेसमेंट कर्मचारियों में भारी आक्रोश नहीं मिल रहा है वेतन, नगर पालिका अम्लेश्वर का है मामला
अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में प्लेसमेंट कर्मचारियों को वेतन भुगतान में देरी को लेकर आक्रोश है। अगस्त माह का पेमेंट अधूरा है और सितंबर का पेमेंट अभी तक नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में दीपावली से पहले आर्थिक परेशानी बढ़ रही है। वेतन भुगतान न होने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, खासकर दीपावली जैसे त्योहारों के समय में।
कर्मचारियों का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा गोल मटोल जवाब दिया जा रहा है। पालिका प्रशासन से पेमेंट नहीं होने की बात कही जा रही है। वहीं पालिका प्रशासन भी पेमेंट देने की बात कर रही है। पूरी तरह से कहानी समझ से परे लग रहा है। नगर पालिका प्रशासन को वेतन भुगतान की व्यवस्था करनी चाहिए और कर्मचारियों को समय पर वेतन मिले सुनिश्चित करना चाहिए। इस विषय को लेकर कर्मचारी संघ से चर्चा करने की बात सामने आ रही है और प्रशासन को शीघ्र ज्ञापन सौंपने की बात हो रही है।



उक्त विषय में नगर पालिका सीएमओ से दूरभाष के माध्यम से cgkegoth.com रिपोर्टर ने जानकारी लेना चाहा लेकिन फोन रिसीव नहीं करने से वेतन संबधित जानकारी नहीं मिल पाई। फिर हाल प्लेसमेंट कर्मचारी वेतन नहीं मिलने से नाराज चल रहे हैं।



