अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अंजोरा भाजपा मंडल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफॉर्म पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

दुर्ग : भारतीय जनता पार्टी अंजोरा मंडल के द्वारा ग्राम रसमड़ा सामुदायिक भवन में आत्मानिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी सुधार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू, जिला भाजपा मंत्री नवीन पवार, गिरेश साहू पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री प्रीतपाल बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत सिन्हा उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व महापुरुषों के तैलचित्र पर दीपप्रज्ज्वलन करके किया गया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया। संबोधन की शुरुआत में जिला महामंत्री दिलीप साहू ने आत्मानिर्भर भारत की अवधारणा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मानिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं बल्कि राष्ट्र की प्रगति और सशक्तिकरण का संकल्प है

पूर्व केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने जीएसटी सुधारों की महत्ता और उनके दूरगामी लाभों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार न केवल व्यापार को सुगम बनाते हैं। बल्कि देश की आर्थिक व्यवस्था को भी मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर नेअपने संबोधन में कहा जीएसटी में की गई यह कमी न केवल व्यापार जगत के लिए राहतकारी है, बल्कि आमजन के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। इससे व्यवसाय को गति मिलेगी और उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ प्राप्त होगा।

आगे श्री चंद्राकर ने कहा जैसा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है वोकल फॉर लोकल इस दीपावली पर आइए, हम सब मिलकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लें स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और दुकानदारों से सामान खरीदें ताकि त्यौहार की रोशनी केवल हमारे घरों में ही नहीं, बल्कि उन मेहनतकश हाथों तक भी पहुँचे जिन्होंने ये दीपक, मिठाइयाँ और सजावट की वस्तुएँ बनाई हैं जब हम ‘लोकल’ को बढ़ावा देते हैं, तो हम अपने क्षेत्र और पूरे प्रदेश को आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम और आगे बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री गिरेश साहू ने किया और आभार प्रदर्शन महामंत्री चेतन साहू ने किया

 

इस अवसर पर महामंत्री यामिनी हरमुख , महामंत्री चेतन साहू, मीडिया प्रभारी माखन साहू, विनोद साहू, मंडल उपाध्यक्ष नंदू निर्मलकर , शिव निषाद, सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!