अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान भाई बहनों के लिए 42000+ करोड़ कृषि परियोजनाओं का शुभारंभ किया

दुर्ग 11 अक्टूबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान भाई बहनों को 42000+ करोड़ की कृषि परियोजनाओं का उपहार कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा (अ) में आयोजित किया गया। जिसमें पी.एम. धन धान्य कृषि योजना, पल्सेस मिशन एवं अन्य योजनाओं का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2025 एन.ए.एस.सी. कॉम्प्लेक्स, पूसा, नई दिल्ली से किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देशभर के
सभी कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) के माध्यम से किया गया।

आपको बता दें इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, पाहंदा (अ), जिला दुर्ग (छ.ग.)में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं उपस्थित किसानों से संवाद व परिचर्चा का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुर्ग सांसद विजय बघेल,जिला पंचयत सभापति श्रीमति नीलम राजेश चंद्रकार, जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक,उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर,अम्लेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, राजा पाठक,युवा मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार,भाजपा नेता लोकमनी चंद्राकर, पूर्व जनपद डॉ घनश्याम कौशिक,राजेश वर्मा, पन्ना लाल बंजारे,ग्राम पंचायत सरपंच ईसरावती ठाकुर सहित क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ विजय जैन के मार्ग दर्शन में  संस्था के टीम के द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!