शासकीय प्राथमिक शाला कौही के शाला प्रबंधन समिति बैठक में विद्यालय वालपेपर माह अक्टूबर का अनावरण

रानीतराई : शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शाला प्रबंधन समिति माह अक्टूबर का बैठक शनिवार 11 अक्टूबर को आहूत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित हेमु सोनकर उपसरपंच कौही ने सरकार से मांग किया कि जो विद्यालय मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 अंर्तगत सामाजिक अंकेक्षण में बेहतर प्रदर्शन किए हैं ऐसे विद्यालयों को सरकार प्रोत्साहित करें। जिससे प्रेरित होकर अन्य विद्यालय भी आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित हो सकें।
बैठक में सामाजिक अंकेक्षण, त्रैमासिक परीक्षा परिणाम, अपार आईडी व दीपावली अवकाश की जानकारी साझा किया गया।
इस दौरान विद्यालय से प्रत्येक माह प्रकाशित होने वाले मासिक वालपेपर माह अक्टूबर दीपावली विशेषांक का उपस्थित अतिथियों द्वारा अनावरण किया गया।
बैठक में उपसरपंच हेमु सोनकर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष गंगा राम साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती रत्ना देवांगन, विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर देवांगन, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश साहू,प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शाला प्रबंधन समिति पदाधिकारी व पालकगण उपस्थित रहे।






