अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
युवा शक्ति संगठन द्वारा रक्तदान सेवा कार्य,प्रशांत साहू ने किया 19वां रक्तदान
भिलाई: आज युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष श्री प्रशांत साहू ने एक आपातकालीन स्थिति में शंकराचार्य हॉस्पिटल जुनवानी पहुंचकर अपना 19वां रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। उनके इस प्रेरणादायी कार्य के अवसर पर संगठन के सरंक्षक खिलेंद्र कुमार साहू भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रशांत साहू के इस निःस्वार्थ कार्य की सराहना की।
श्री प्रशांत साहू ने कहा कि “रक्तदान महादान है, इससे किसी की जान बचाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। हर युवा को समाजसेवा के इस पवित्र कार्य में आगे आना चाहिए।”



युवा शक्ति संगठन निरंतर समाजहित में कार्य करता आ रहा है, और यह रक्तदान सेवा उस भावना का प्रतीक है कि “मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।



