अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
परिक्षेत्रिय अध्यक्ष पद हेतु पहली बार महीला प्रत्याशी, झीट परिक्षेत्र में रोहित और गायत्री साहू है मैदान में
अम्लेश्वर: तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत झीट परिक्षेत्र में अध्यक्ष सहित सभी पदों के दो दो प्रत्याशी मैदान पर डटे हुए हैं।जिसका चुनाव लगभग 137 वोटर मतदान कर झीट परिक्षेत्र के समाज सेवक चुनेंगे।सबसे खास बात यह कि पहली बार तहसील पाटन साहू संघ के पांचों परिक्षेत्र में से झीट में महिला प्रत्याशी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बनी जिससे इस परिक्षेत्र में सबकी नजर टिकी हुई है।जिसकी चर्चा जिला स्तर में हो रही है।जिसका परिणाम आपको 15 अक्टूबर को मिलेगा।
आपको बता दें झीट परिक्षेत्र के अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती गायत्री साहू और रोहित साहू ने नामांकन दाखिल किया है।और दोनो ही प्रत्याशी अपने अपने पैनल के साथ डोर टू डोर प्रचार कर रहे हैं।



बेल्हारी परिक्षेत्र में आज होगा चुनाव टेस राम साहू और प्रेमलाल साहू है मैदान में।



