अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती विहार में प्रांतीय खेलकूद सम्पन्न, सरस्वती विहार के बहनो का प्रथम स्थान

रायपुर : सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरस्वती विहार रायपुर में दिनांक 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रांतीय एवं क्षेत्रीय योगासन, बैडमिंटन, हैंडबाल खेलकूद आयोजित है जिसमें आज 12 अक्टूबर को प्रांतीय खेलकूद सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि मान.श्रीआंशु चन्द्रवंशी पार्षद -पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर विशिष्ट अतिथि मान.श्री बद्रीनाथ केसरवानी पूर्व व्यवस्थापक – सरस्वती शिशु मंदिर देवेन्द्र नगर रायपुर अध्यक्षता मान.श्री निलेश अग्रवाल सहसचिव – मां सरस्वती बाल कल्याण समिति,मान.श्री प्रकाश सिंह ठाकुर सचिव – मां सरस्वती बाल कल्याण समिति श्री मानिक लाल साहू राजिम एवं रायपुर विभाग के विभाग समन्वयक श्री दिवाकर स्वर्णकार प्रांतीय खेलकूद प्रमुख श्री राम कुमार वर्मा प्रांतीय शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती उत्तरा वर्मा प्राचार्या- सरस्वती शिशु मंदिर कन्या विभाग सरस्वती विहार रायपुर श्री गिरीश चंद्र वर्मा प्राचार्य – सरस्वती शिशु मंदिर बालक विभाग सरस्वती विहार रायपुर श्री नेतराम शर्मा वरिष्ठ आचार्य – सरस्वती विहार रायपुर उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती,भारत माता, एवं ओम के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ।उसके बाद मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष ने अपने उदबोधन में कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर शिक्षा के साथ संस्कार देने वाला विद्यालय माना जाता है और यही संस्कार सरस्वती शिशु मंदिर के भैय्या बहनो की पूंजी है। बौद्धिक विकास के लिए शारीरिक विकास ज़रुरी है इसलिए शारीरिक विकास के लिए खेलकूद ज़रुरी है।उसके बाद समस्त अतिथियो द्वारा प्रांतीय खेलकूद में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भैय्या बहनो को मेडम दिया गया जिसमें सरस्वती विहार के तरुण वर्ग के बहनो ने बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त किया ‌।उसके बाद विद्यालय द्वारा समस्त अतिथियो को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में बालक विभाग के प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित कर शान्ति पाठ के साथ समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!