अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्वयंसेवकों ने पूरे अनुशासन और देशभक्ति के भाव से सुसज्जित गणवेश में पथ संचलन किया

पाटन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जामगांव खण्ड अंतर्गत सेलुद मण्डल में सोमवार को विजयादशमी उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। स्थानीय विश्रामगृह के समीप आयोजित इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पूरे अनुशासन और देशभक्ति के भाव से सुसज्जित गणवेश में पथ संचलन किया। गांव की गलियों से जब स्वयंसेवकों का दल निकला तो ग्रामीण भाव विभोर होकर भारत माता की जय के साथ स्वयं सेवको पर पुष्प से वर्षा करने लगे । स्वय सेवको का दल देशभक्ति गीतों की गूंज के जब साथ गुजरा तो ग्रामीणजन अपने अपने घर के बाहर दीप जलाकर स्वयं सेवको का अभिवादन करने लगे ।

मुख्य समारोह में शस्त्र पूजन और भारत माता की सामूहिक प्रार्थना संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय वायुसेना के सेवानिवृत्त जवान आशीष कुमार ने की। मुख्य वक्ता श्री संजय शर्मा माननीय संघ चालक पाटन ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि — “संघ जीवन का अर्थ केवल संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण है। विजयादशमी शक्ति, संयम और संगठन का प्रतीक पर्व है। प्रत्येक स्वयंसेवक को समाज की सेवा और राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देना चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि आज जब समाज विभाजन की ओर झुकता दिखता है, तब संघ के स्वयंसेवक समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनका प्रत्येक कदम राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक संकल्प है। इसके साथ ही उन्होंने पंच परिवर्तन का संदेश भी दिया । अपने उद्बोधन में संघ के पांच महत्वपूर्ण विचारधारा को जीवन में उतारने का आहवान किया जिसे पंच परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है , सामाजिक परिवर्तन , सामाजिक समरसता, आत्म जागरण ,कुटुंब प्रबोधन , और पर्यावरण संरक्षण । उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया की सच्चे स्वयं सेवको को आवश्यकता है की वे जातिवाद और सामाजिक विषमताओं को भुलाकर राष्ट्रहित में एक जुट हो ।

इस अवसर पर मंडल पालक दिलीप देशपांडे,मंडल , कार्यवाह कालेश्वर शुक्ला,मुख्य शिक्षक विकाश बारले जिला समग्र ग्राम विकास प्रमुख हलधर महमल्ला, खण्ड कार्यवाह उमाशंकर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू,महामंत्री कृष्ण कुमार साहू, महेश्वर बंछोर, शत्रुघ्न देवांगन पुष्कर साहू, रमेश देवांगन जयंत साहू योगेश सोनवानी, विक्रम वर्मा, , रितेश देवांगन, मनोज कलिहारी, सुलभ, तारेंद्र बंछोर, योगेश सोनवानी, रमेश देवांगन, शुभम सोनवानी चंद्रप्रकाश मांडले,भावेश यदु,आदि शामिल थे । कार्यक्रम में विशेष रूप से सरस्वती शिशु मंदिर की प्राचार्य श्रीमती पलक बंछोर उनके सहयोगी शिक्षिकाओ ने विशेष सहयोग किया।

विजय दशमी उत्सव में उपस्थित मुख्य अतिथि का आभार खेमलाल साहू के द्वारा किया गया । विजय दशमी उत्सव में दर्शक के रूप में भाजपा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर,ग्राम सेलूद की पूर्व सरपंच श्रीमती खेमिन साहू, केशव बंछोर ,टामन साहू, भोला साहू,अर्जुन बंछोर पीताम्बरी साहू, ललिता साहू शालिनी बघेल सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!