अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दीपावली पर जीविका स्व सहायता समूह बोरसी ने वृद्धाश्रम में की सेवा

दुर्ग, पुलगांव — दीपावली के पावन अवसर पर जीविका स्व सहायता समूह, बोरसी की अध्यक्ष श्रीमती ललेश्वरी साहू के नेतृत्व में समूह की सभी सदस्याएँ पुलगांव वृद्धाश्रम पहुँचीं और वहां निवासरत बुजुर्गजनों को वस्त्र, फल, स्वदेशी मोमबत्तियाँ तथा बिस्किट आदि सामग्री वितरित की।

वितरण कार्यक्रम में समूह की सदस्याएँ देवकी टंडन, सविता साहू, दुलेश्वरी साहू, आशा साहू, चमीन साहू, त्रिपाठी, पुरानीपा साहू, शुभ्रा गंधर्व, दामिनी साहू, गुनेश्वरी, लक्ष्मी राजपूत, लेखिका पाराश, प्रीति राजपूत सहित अन्य महिलाएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में युवा शक्ति संगठन, बोरसी के अध्यक्ष श्री प्रशांत साहू भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्रीमती ललेश्वरी साहू ने कहा कि —

“दीपावली का सच्चा आनंद तभी है जब हम सेवा के माध्यम से अपने बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान ला सकें।”

इस सेवा कार्य से वृद्धाश्रम में हर्ष और आत्मीयता का वातावरण बना तथा बुजुर्गों ने समूह की इस पहल की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!