अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राष्ट्रीय साहसिक शिविर में चयनित हुई श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी की छात्रा सुनिधि वर्मा

कुम्हारी :  श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी, कुम्हारी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की स्वयंसेविका सुनिधि वर्मा का चयन राष्ट्रीय साहसिक शिविर के लिए हुआ है, जो 24 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित किया जाएगा।

सुनिधि वर्मा छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई की प्रतिभागी के रूप में करेंगी। इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर में पर्वतारोहण, ट्रेकिंग, रिवर क्रॉसिंग जैसी विविध साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से चयनित एनएसएस स्वयंसेवक भाग लेंगे।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. प्रकाश राव ने सुनिधि वर्मा के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल संस्था के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। उन्होंने सुनिधि के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विनीता गोटी ने कहा कि सुनिधि वर्मा का यह चयन अन्य स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा।

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के सीईओ विशाल गर्ग ने भी सुनिधि वर्मा को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!