अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्व.दाऊ रामचंद्र महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न

रानीतराई। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रानी तराई थाना के संयुक्त तत्वाधान में हुआ । यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों को राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता प्रदान करना तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित करना था। इस अवसर पर रानीतराई पुलिस टीम विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उप निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम कुर्रे, श्री सुनील कुमार साहू, श्री चंद्रहास वर्मा एवं श्रीमती राजेश्वरी मस्तावार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेश्मी वासनीकर ने किया।

प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और उनके अदम्य साहस पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को एकता और अखंडता के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। अतिथि एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ग्राम रानीतराई के थाना प्रभारी श्री पुरुषोत्तम कुर्रे ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, ठगी, नशा मुक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर जानकारी प्रदान की।तथा छात्र छात्राओं को एकता के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि भारत देश की अखंडता और एकता ही हमारी ताकत है ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम मे आभार महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शगुफ्ता सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें सुश्री भारती गायकवाड़, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन, सुश्री रेणुका वर्मा, श्री टीकेश्वर कुमार पाटिल, श्री वेणु कुमार साहू, सुश्री शिखा मड़रिया, श्री नरेश मेश्राम, श्रीमती महेश्वरी निषाद एवं सुश्री सीमा वर्मा प्रमुख रूप से सम्मिलित थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और राष्ट्रीय एकता तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!