अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

आज होगा पाटन तहसील साहू संघ के अध्यक्ष का चुनाव नया को मिलेगा मौका या होगा रिपीट, 1314 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

रानीतराई 31 अक्टूबर : तहसील साहू संघ पाटन का त्रिवार्षिक आम चुनाव आज 31 अक्टूबर को संपन्न होगा। जिसमें 98 इकाई के 1314 मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे।तहसील साहू संघ के चुनाव में दस प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद सहित उपाध्यक्ष के दो पद महिला पुरुष और संगठन सचिव के महिला पुरुष दो पदों पर चुनाव होगा।

तहसील के 98 इकाई, पांच परिक्षेत्र के 1314 मतदाता अपना मताधिकार का उपयोग करेंगे।सभी प्रत्याशी अपने अपने पैनल से प्रचार प्रसार जोर शोर से किया है। अब देखना यह है कि मतदाता किसे पसंद करते है और नया तहसील अध्याक्ष चुनते हैं। नया चेहरा को मिलेगा मौका या होगा रिपीट।

इस चुनाव में तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष पद पर दिनेश साहू एवं लालेश्वर साहू , उपाध्यक्ष महिला अंजिता साहू एवं विमला साहू, उपाध्यक्ष पुरुष के पद पर किशोर साहू एवं दुलेश्वर साहू, संगठन सचिव पुरुष के पद पर उमेश साहू एवं सुरेन्द्र साहू, संगठन सचिव महिला लीना साहू एवं भुनेश्वरी साहू के बीच चुनावी मुकाबला होगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी घनश्याम साहू अपने टीम के साथ चुनाव संपन्न कराने के लिए तैयारी पूर्ण कर लिया है मतदान सुबह 10:00 बजे से दोपहर 03: बजे तक संपन्न होगी तत्पश्चात मतों की छटनी होगी फिर गिनती चालू होगी और परिणाम आपके सामने होगा।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!