अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
राज्य उत्सव के शुभ अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना
पाटन : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत पाटन के बठेना रोड स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थल पर श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर नगर के कांग्रेसजनों एवं अनेक नागरिकों ने एकत्र होकर छत्तीसगढ़ महतारी को नमन किया। सभी ने छत्तीसगढ़ की माटी, भाषा, संस्कृति और परंपराओं के गौरव को प्रणाम करते हुए राज्य की सतत प्रगति, शांति, समृद्धि और सौहार्द्र की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष से हुई, वक्ताओं ने कहा कि 1 नवंबर का दिन छत्तीसगढ़ के गौरव, अस्मिता और आत्मसम्मान का प्रतीक है। यह दिन हमें हमारी पहचान, हमारी संस्कृति और हमारे स्वाभिमान की याद दिलाता है।








