जमराव में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एवं देवउठनी पर भव्य अखाड़ा कला प्रतियोगिता संपन्न

पाटन (दुर्ग)। ग्राम पंचायत जमराव में दिनांक 1 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक दिवसीय भव्य अखाड़ा कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ की आराध्य देवी छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना एवं राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” के सामूहिक गायन से की गई। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर, पंचगण एवं ग्राम के वरिष्ठजनों द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।



आयोजन में कुल 11 अखाड़ा कला दलों ने अपनी-अपनी पारंपरिक कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आगाज सुवा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति से हुआ, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आसपास के ग्रामों — अम्लेश्वर, टेकारी, सातरा, रवेली, मुर्रा झीट,महुदा , भाठागांव समेत कई गांवों के दर्शक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अखाड़ा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में अखाड़ा कला के माध्यम से युवाओं ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा और वीरता की झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर ने कहा कि —
“अखाड़ा कला हमारी छत्तीसगढ़ी पहचान है, इसे आगे बढ़ाना हर ग्रामवासी का दायित्व है।”
ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



