अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

हॉली क्रॉस कापा स्कूल ने रेडिएंट वे स्कूल को दी मात

कुम्हारी। टर्मिनेटर इंटरनेशनल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित टर्मिनेटर विप्रा स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-5 में रविवार को 6 टी-20 मैच खेले गए।राज्य की इस सबसे बड़ी स्कूल प्रतियोगिता में 32 स्कूलो के मध्य कुल 56 टी-20 मैच खेले जाएंगे।

आज के प्रथम मैच में रेडिएंट वे स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया! रेडिएंट वे स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में केवल 79 ही रन बनाये! रेडिएंट स्कूल के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अर्पित चंद्राकर ने सर्वाधिक 21 रन एवं अथर्व चतुर्वेदी ने 12 रनों का योगदान दिया! हॉली क्रॉस कापा स्कूल के तरफ से गेंदबाजी करते हुए तन्मय मंधानी व आर्यन यादव ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। जवाब में 80 रनो के लक्ष्य का पिछा करते हुए हॉली क्रॉस कांपा स्कूल की टीम ने 5.4 ओवर इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

हॉली क्रॉस स्कूल के तरफ से बल्लेबाजी में चेतन देवांगन ने 53 और वंश बैस ने 19 रनो का योगदान दिया! यह मैच हॉली क्रॉस कांपा स्कूल ने 10 विकेट से जीत लिया! मैन ऑफ द मैच चेतन देवांगन रहे।प्रतियोगिता के आज हुए दूसरे मैच में हॉली हार्ट्स एजूकेशनल एकेडमी स्कूल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल को 61 रनो से हराया। प्रतियोगिता के आज हुए तीसरे मैच में रेडिएंट वे स्कूल ने लिटिल फ्लावर स्कुल को 5 विकेट से हराया। आज के चौथे मैच में ज्योति विद्यालय चरोदा ने रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल को 8 विकेट से शिकस्त दी! आज खेले गए पांचवें में कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना ने ज्ञान सरिता स्कूल रायपुर को 10 विकेट से हराया! आज के छठवें मैच में कृष्णा पब्लिक स्कूल भिलाई ने सेंट मैरी स्कूल को 204 रनो से पराजित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!