अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने रूही में सर्व सुविधा युक्त मंगल भवन का किया भूमिपूजन

अम्लेश्वर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रुही में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मंगल भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह मंगल भवन सांसद विजय बघेल जी की सांसद निधि से स्वीकृत किया गया है, जो ग्राम के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रीमती नीलम चंद्राकर उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष कीर्ति नायक ने की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती हर्षालोकमणी चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष भाजपा , राजेश चंद्राकर सांसद प्रतिनिधि पाटन, पोषण वर्मा वरिष्ठ समाजसेवी, लोकमणी चंद्राकर पूर्व मंडल अध्यक्ष, कमलेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष तथा राजू साहू सरपंच,रवि सिंगौर सरपंच,अजीत ठाकुर मंचासीन रहे।

ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच श्रीमती मोनिका धर्मेंद्र पटेल, उप सरपंच श्रीमती चरण कौशिक, सचिव  यशवंत आडिल एवं पंचायत पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। भूमि पूजन एवं पूजा-अर्चना के पश्चात ग्रामवासियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में जतीन वर्मा ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!