अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर वंदे मातरम् का गायन,जिला प्रशासन का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में

दुर्ग, 06 नवम्बर 2025/ वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 07 नवम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन 07 नवम्बर को प्रातः 10 बजे जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया जाएगा। इस दौरान माननीय प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन श्रवण और वंदे मातरम् का गायन किया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, सांसद श्री विजय बघेल, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चन्द्राकर, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, अहिवारा विधायक श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री , विधायक पाटन श्री भूपेश बघेल, विधायक वैशाली नगर श्री रिकेश सेन, विधायक भिलाई नगर श्री देवेन्द्र यादव, विधायक साजा श्री ईश्वर साहू, विधायक बेमेतरा श्री दीपेश साहू, छ.ग. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, छ.ग. तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, नगर पालिक निगम की दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार, नगर निगम भिलाई के महापौर श्री नीरज पाल, नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा और नगर निगम भिलाई चरौदा के महापौर श्री निर्मल कोसरे के विशिष्ट आतिथ्य में वंदे मातरम् गायन के गरिमामय कार्यक्रम संपन्न होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!