अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कृषि महाविद्यालय मर्रा के अधिष्ठाता डॉ.अजय वर्मा नई बड़ी जिम्मेदारी के साथ रायपुर पदस्थ,,अब नये अधिष्ठाता होंगे डॉ.अनिल कुमार वर्मा

कृषि महाविद्यालय मर्रा में राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का किया गया समूहिक गायन,,

मनोज साहू पाटन /संत विनोबा भावे कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मर्रा के अधिष्ठाता डॉ.अजय वर्मा प्राध्यापक /प्रमुख वैज्ञानिक को बड़ी जिम्मेदारी के साथ स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रोद्योगिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र रायपुर कर दिया गया है! साथ ही अब कृषि महाविद्यालय मर्रा के नए अधिष्ठाता का प्रभार डॉ.अनिल कुमार वर्मा प्राध्यापक /प्रमुख वैज्ञानिक सस्य विज्ञान को कर दिया गया है।

सर्वप्रथम राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” की रचना के 150वें वर्षगांठ के अवसर पर सस्वर सामूहिक गान का आयोजन किया गया। सभी एक साथ मिलकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ वंदे मातरम का सस्वर गान किया ।

डॉ. अजय वर्मा ने महाविद्यालय के उन्नति में किये अनेक बड़े कार्य,,

अधिष्ठाता डॉ अजय वर्मा ने महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने में बड़ी मेहनत और लगन से कार्य किया! उन्होंने कोरोना काल के समय में भी निरंतर कड़ी मेहनत किया! जिसके फलस्वरूप आज महाविद्यालय में विभिन्न इकाई जैसे प्रक्षेत्र में दो तालाबों का गहरीकरण, आई टी सी लेब, टिस्यू कल्चर, छात्रावास, कैंटीन, ओपन हॉल तथा स्वास्थ्य केंद्र जैसे बुनियादी सुविधा बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किये है, जिनके कार्यो को हमेशा याद किये जायेंगे।

विदित हो की कल कृषि महाविद्यालय मर्रा में सुवागत एवं विदाई कार्यक्रम रखा गया था जिसमे नए अधिष्ठाता डॉ अनिल कुमार वर्मा का सुवागत किया गया तथा पुराने अधिष्ठाता डॉ अजय वर्मा का विदाई सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ ओ. पी. परगनिहा ने किया।

इस दौरान पर डॉ. सी. आर. नेताम, डॉ सुशीला तथा श्री प्रवीण कुमार साहू ने अपना अनुभव साझा किया।

इस अवसर पर संस्था के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!